बीकानेर। उरमूल डेयरी में शुक्रवार शाम चिलिंग प्लांट में काम ली जाने वाली अमोनिया गैस लीक होने से हडक़ंप मच गया। हालांकि इसकी जानकारी होने के बाद डेयरी के तकनीकी कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद लीकेज को दूर किया।
घटना के बाद आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को आंखों में जलन तथा सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की। उन्होंने जिला प्रशासन को घटना की जानकारी से अवगत करवाते हुए इसकी जांच करने की मांग की। सीओ सिटी व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मौका मुआयना कर डेयरी अधिकारियों से लीकेज की जानकारी ली। डेयरी के अधिकारियों ने बताया कि वॉल ठीक करने के दौरान गैस की लीकेज हुई। इस पर कुछ ही समय बाद काबू पा लिया गया।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी