जिला
मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिले के बज्जू, पूगल, खाजूवाला व छत्तरगढ़ पुलिस
थाना क्षेत्र स्थित पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कॉल्स
के लिए पीसीओ मालिक को पृथक से एक रजिस्टर संधारित करना होगा, जिसमें
प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण इंद्राज करना होगा। साथ ही
पाकिस्तान के कोड नंबर 0092 पर वर्तमान स्थिति के मद्देनजर रोक लगाई गई
है। राष्ट्रीय मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित एसटीडी, आईएसडी पीसीओ
धारकों को इस आदेश के जरिये पाबंद किया गया है कि वे अपने बूथ से कोड
संख्या 0092 पर किसी भी व्यक्ति की बात नहीं कराएंगे। उन्होंने बताया
कि जिले के किसी भी क्षेत्र में जहां से पाकिस्तान लोकल सिम से पाकिस्तानी
नेटवर्क के जरिये संपर्क स्थापित किया जा सकता है, उसका कोई भी व्यक्ति
अथवा संस्था इसका उपयोग नहीं करेगा।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें