Bikaner. Dr. Naresh Goyal becomes International Director of MISO-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर के डॉ. नरेश गोयल बने मीसो के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 11:51 AM (IST)
बीकानेर के डॉ. नरेश गोयल बने मीसो के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक
बीकानेर। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (मीसो) के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक (दिव्यांगता) पद पर बीकानेर के समाजसेवी और वरिष्ठ उद्यमी डॉ. नरेश गोयल को नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा संगठन के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव लोकेश कावडिया ने की। उन्होंने बताया कि डॉ. गोयल की नियुक्ति संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व लोकसभा सदस्य वीर पुष्प जैन की सहमति से हुई है। डॉ. नरेश गोयल भारत में मीसो के उद्देश्यों, जिनमें सेवा, संस्कार, और स्वावलंबन प्रमुख हैं, को बढ़ावा देने का काम करेंगे। कावडिया ने बताया कि डॉ. गोयल की सामाजिक सेवाओं और उनके द्वारा किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद बीकानेर के कई सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर की है। डॉ. गोयल पहले भी महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष और अन्य कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रह चुके हैं, और उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए यह पद उनके लिए विशेष मान्यता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement