Bijnor: Priyanka Gandhi roadshow in ruckus, BJP, Congress workers clash-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजनौर : प्रियंका गांधी के रोड शो में हंगामा, BJP, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अप्रैल 2019 10:18 PM (IST)
बिजनौर : प्रियंका गांधी के रोड शो में हंगामा, BJP, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों में जहां एक तरफ लगातार बदलाव जारी है। वहीं चुनावी प्रचार के आखिरी दिन धुआंधार प्रचार करने पश्चिमी यूपी पहुंची चुकी हैं। प्रियंका गांधी को आज सहारनपुर में रोड शो करना था और उसके बाद वह बिजनौर में रोड शो करने पहुंचती। लेकिन एन वक्त पर फैसला बदलते हुए उन्होंने पहले बिजनौर में रोड शो करने का फैसला लिया। प्रियंका गांधी पहले बिजनौर पहुंची और रोड शो शुरू किया। रोड शो से पहले कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं में हंगामा हो गया। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान आमने-सामने आ गए और समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार यहां एक दुकान पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता जमा थे। प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने झंडे दिखाने शुरू कर दिए। इसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया जिस पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और समर्थक आमने सामने आ गए।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक मोदी मोदी के नारे भी लगाए। हालांकि पुलिस के मदद से रोड शो शांति से निपट गया। पुलिस ने भाजपा समर्थकों को एक दुकान में बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement