Big success of Operation Dharkarbhar : Wanted prize accused Sumera Ram arrested in two districts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

"ऑपरेशन धरकरभर" की बड़ी कामयाबी : दो जिलों में वांछित इनामी आरोपी सुमेराराम गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 24 मई 2025 12:13 PM (IST)
— डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की सटीक कार्रवाई से पकड़ाया फरार अपराधी जोधपुर। पुलिस के ‘ऑपरेशन धरकरभर’ अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने दो जिलों में वांछित इनामी आरोपी सुमेराराम को गिरफ्तार कर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी पर जोधपुर ग्रामीण और भीलवाड़ा जिले में कुल ₹30,000 का इनाम घोषित था।
कई बार बदल रहा था ठिकाना, पुलिस से बचने की कर रहा था कोशिश
सुमेराराम उर्फ बाबूलाल पुत्र गोरधनराम, निवासी भुण्डाना (थाना पीपाड़ शहर) पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज गंभीर मामलों में वह फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदल रहा था।

इन मामलों में था वांछित –

प्रकरण संख्या 211/2023, थाना पीपाड़ शहर: ₹25,000 का इनाम
प्रकरण संख्या 64/2024, थाना माण्डल (भीलवाड़ा): ₹5,000 का इनाम
डीआईजी जोधपुर रेंज के निर्देश पर धरपकड़
जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशों पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन धरकरभर" के तहत जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुनाथ गर्ग के सुपरविजन में प्रभारी लाखाराम ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह ऑपरेशन अंजाम दिया।
इन्फॉर्मेशन व इंटेलिजेंस का मिला जबरदस्त लाभ
कमाण्डो देवीलाल द्वारा जुटाई गई पुख्ता सूचना के आधार पर डीएसटी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को दस्तयाब किया और आगे की कार्रवाई के लिए पीपाड़ शहर थाने को सौंप दिया।
टीम को मिलेगा सम्मान
इस सफलता में मुख्य भूमिका निभाने वाले अफसर और जवानों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कृत टीम के सदस्य इस प्रकार हैं।
प्रभारी : लाखाराम (नि. पु.)
मुख्य भूमिका : कमाण्डो देवीलाल
टीम सदस्य : कमाण्डो सोहनराम, कानि. भोमाराम, कानि. मदनलाल, कानि. श्रवणसिंह, कानि. नारायणराम
तकनीकी सहयोग : कानि. हरेन्द्र लोहरा (डेटाबेस), कानि. सुरेश डूडी
थाना स्तर पर सहयोग : कानि. सुनील
"ऑपरेशन धरकरभर" बना अपराधियों का काल
जोधपुर रेंज में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल रहा यह विशेष अभियान लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है। पुलिस की सक्रियता और रणनीतिक कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement