Big action by Baswa police: One accused arrested with ganja and smack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बसवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा और स्मैक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अप्रैल 2025 5:41 PM (IST)
बसवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा और स्मैक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
दौसा। बसवा थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के दौरान कार्रवाई करते हुए एक किलो 678 ग्राम गांजा व 0.34 ग्राम स्मैक जब्त कर मुलजिम सोनू शर्मा उर्फ राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पिछले 3 माह मे अवैध मादक पदार्थ बेचने व खरीदने वालों के खिलाफ यह तीसरी कार्रवाई है। थानाधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाये गये अभियान में कार्रवाई करते हुये मुलजिम के कब्जे से अवैध 1 किलो 678 ग्राम गांजा व 0.34 ग्राम स्मैक बरामद कर मुलजिम सोनू शर्मा उर्फ राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आपरेशन क्लीन स्वीप में अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वाला मुलजिम सोनू शर्मा उर्फ राजेश कुमार पुत्र गणेश जाति ब्राह्मण बडा बजार बसवा का रहने वाला है। पुलिस टीम में थानाधिकारी के साथ देशराज, राजेन्द्र, प्रमोद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement