Bhungra Tragedy; Human Rights Commission chairman assured help to the injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भूंगरा दुखांतिका ; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष ने घायलों को दिलाया मदद का भरोसा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2022 5:35 PM (IST)
भूंगरा दुखांतिका ; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष ने घायलों को दिलाया मदद का भरोसा
जोधपुर। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जीके व्यास शुक्रवार को जोधपुर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे । उन्होंने भूंगरा दुर्घटना के घायलों की कुशलक्षेम जानी एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार सम्बंधित जानकारी और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जस्टिस व्यास ने बताया की घायलों से हुए संवाद में सभी ने अस्पताल के कार्मिकों एवम चिकित्सकों की संवेदनशील कार्यशैली को सराहा। उन्होंने बताया कि घायलों के परिजन भी चिकित्सकीय प्रबंधों एवं व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। जस्टिस जीके व्यास शेरगढ़ के भूंगरा गांव भी पहुंचे,जहां उन्होंने दुर्घटना स्थल का विस्तृत अवलोकन किया तथा मृतकों के आश्रितों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया की वे राज्य सरकर से आग्रह करेंगे कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के प्रावधान में शिथिलता करते सहायता राशि को प्रति परिवार से प्रति मृतक आश्रित के लिए दिया जाए।
उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार से भी आग्रह करेंगे की जिस प्रकार केंद्र सरकार ने मोरबी दुर्घटना में घायलों एवं मृतकों के लिए सहायता राशि दी उसी प्रकार इस दुर्घटना में भी घायलों और मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि प्रदान करें। जस्टिस व्यास ने घटना को दुखद बताया तथा सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement