Advertisement
बीएचयू के छात्रों ने बजट पर जताई नाखुशी, कहा- छात्रों के लिए और भी अच्छा हो सकता था बजट

कैंपस की ही एक छात्रा बजट पर खुशी जताते हुए कहती है, “बजट अच्छा है, खासकर महिलाओं के लिए इसमें कई प्रावधान किए गए हैं। देश के विकास में महिलाओं काेे भागीदार बनाया गया है।“
बता दें कि केंद्रीय बजट में निर्मला सीतारमण ने 2024-25 में हर साल 25 हजार छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव किया है।
साथ ही देश के युवाओं के लिए बजट में वित्त मंत्री ने जो ऐलान किया है, उसके अनुसार रोजगार व कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी पांच योजनाओं के लिए दो लाख करोड़ रुपए की राशि रखी गई है। इसमें 500 टॉप कंपनियों में पांच करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देने का प्रावधान भी है।
इसके अलावा पहली जॉब ज्वाइन करने वाले युवाओं के लिए 15 हजार की तीन किश्त सीधे उनके ईपीएफओ खाते में डाला जाएगा। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया कि पहली नौकरी वालों के लिए एक लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर ईपीएफओ में पहली बार रजिस्टर होने पर 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।
वहीं महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की राशि का प्रस्ताव दिया गया है। साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की जाएंगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


