Bhola Ram honoured on World Disability Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व दिव्यांगता दिवस पर भोलाराम सम्मानित

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 दिसम्बर 2024 5:36 PM (IST)
विश्व दिव्यांगता दिवस पर भोलाराम सम्मानित
श्रीगंगानगर। गाँव मेहरवाला (हनुमानगढ़) के पैरा खिलाड़ी भोला राम को विश्व दिव्यागंता दिवस पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार द्वारा विशेष योग्यजन राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई ने बताया कि भोलाराम पिछले काफ़ी समय से श्रीगंगानगर में एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक पर महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में लगातार ट्रेनिंग कर रहा है। खेलो इंडिया और सीनियर पैरा नेशनल खेलों में पिछले तीन साल से लगातार मेडल जीत कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत और अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका द्वारा सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement