Advertisement
भोजपुरी स्टार ने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

गायक ने कहा कि जब उन्होंने वीडियो देखा, तो उस सामग्री को अत्यधिक आपत्तिजनक पाया।
पवन ने अपनी एफआईआर में कहा, "उन्होंने अभद्र भाषा और भेदभावपूर्ण सामग्री का इस्तेमाल किया है। उन्होंने अपमानजनक तरीके से राष्ट्रीय ध्वज का भी इस्तेमाल यह बताने के लिए किया कि मैं राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं करता हूं।"
सिंह ने प्राथमिकी में कहा, "इन आपत्तिजनक सामग्रियों को अपलोड करके वे मेरे प्रशंसकों को मेरे खिलाफ करना चाहते हैं। वे मेरी छवि को खराब करना और मुझे बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने मुझे धमकी दी है। अतीत में मेरे कार्यक्रमों में खलल डालने की कोशिश की थी, लेकिन मैंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।"
अभिनेता-गायक ने कहा कि उन्हें जान का खतरा है।
उन्होंने कहा, "एक व्यक्ति जिसे मैं नहीं जानता हूं, उसने मुझे उनके इशारे पर जान से मारने की धमकी दी है।"
गोमती नगर की सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


