Advertisement
नगरीय विकास विभाग ने भूमि के बदले भूमि देने की स्वीकृति जारी की, एमटीएम से जोधड़ास चौराहा तक शीघ्र शुरू होगा चौड़ीकरण कार्य

विधायक अशोक कुमार कोठारी ने बताया कि मास्टर प्लान-2035 के अंतर्गत प्रस्तावित यह 100 फीट सड़क शहर की यातायात व्यवस्था को नया आयाम देगी। इसके निर्माण से पटरी पार क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों में निवास करने वाले हजारों नागरिकों को वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि भीलवाड़ा के भविष्य के सुनियोजित विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा कराने के लिए राज्य सरकार, गृह विभाग, नगरीय विकास विभाग तथा संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।
विधायक कोठारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की सकारात्मक सोच और प्रशासनिक सहयोग से शहर की इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर निर्धारित समय में पूर्ण होगा, जिससे भीलवाड़ा के विकास को नई दिशा मिलेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित एवं सुगम बनेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


