Bhilwara. Officials started misleading in the matter of branded factory-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रांडेड फैक्ट्री के मामले में अधिकारी करने लगे गुमराह

khaskhabar.com: शनिवार, 12 अप्रैल 2025 7:35 PM (IST)
ब्रांडेड फैक्ट्री के मामले में अधिकारी करने लगे गुमराह
भीलवाड़ा। शहर के चित्तौड़ रोड पर ब्रांडेड फैक्ट्री के औद्योगिक भूमि आवंटन के सम्बंध में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिन्ट मीडिया एवं दैनिक समाचार पत्र, सोशल मिडिया खबर के सम्बंध में महाप्रबंधक उद्योग विभाग ने बताया है कि राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र भूमि आवंटन नियम 1959 तहत गांधी फैक्ट्री के नाम पर किसी को भूमि का आवंटन नहीं किया गया है और न ही उस आवंटन को निरस्त कर ब्रांडेड फैक्ट्री के नाम पर किसी को राजकीय भूमि का आवंटन किया गया है। जबकि इस नाम से नियमों का उल्लंघन कर टैक्स चोरी की जांच व कार्यवाही हेतू वाणिज्य कर विभाग को पत्र लिखा गया था, ऐसी जानकारी मिली थी। महाप्रबंधक उद्योग विभाग ने बताया कि चित्तौड़ रोड पर मैसर्स यूनिक फेबकेयर प्राइवेट लिमिटेड को औद्योगिक प्रयोजनार्थ आवंटित भूमि पर व्यावसायिक उपयोग करने शिकायत प्राप्त हुई थी। मगर जिला उद्योग केन्द्र के आलाअधिकारियो ने इसकी जांच व ईकाई द्वारा सरेंडर विलेख कर पुनः व्यावसायिक आवंटन उसी ईकाई को करने के प्रकरण में पुनः आवंटन चाहा गया है, मामले की जांच जानबुझकर अपने स्तर पर न कर मामले को लटकाने की नियत से राज्य सरकार से मार्गदर्शन मांगने की नोटशीट चला दी। सूत्रों के अनुसार जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियों ने ब्रांड फैक्ट्री के प्रबंधको से मोटी रकम का लेनदेन किया है, ऐसी चर्चा बाजार मे जोरो से चल रही है। ब्रांड फैक्ट्री मे ब्रांडेड कंपनियों के कई नकली उत्पाद सस्ती दर पर बेचे जाने की जानकारी भी सामने आ रही है। मगर मंथली को बचाने के चक्कर मे अधिकारी कार्यवाही करने से कतरा रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement