Bhardwaj, Randhir and suspended from the House Bindal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारद्वाज, रणधीर व बिंदल सदन से निलंबित

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 6:49 PM (IST)
भारद्वाज, रणधीर व बिंदल सदन से निलंबित
धर्मशाला। विधानसभा ने आज विपक्ष के तीन सदस्यों, सुरेश भारद्वाज, रणधीर शर्मा और डा. राजीव बिंदल को को सदन और सीट की घोर अवमानना के आरोप में सदन के शेष दिनों की अवधि के लिए निलंबित कर दिया है। इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नियम 319 के तहत प्रस्ताव सदन में पेश किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूर कर दिया। आज दोपहर में सदन की कार्रवाई के कुछ देर के लिए स्थगित होने के बाद दोबारा शुरू होने वाली थी, ठीक उस समय बीजेपी सदस्य सुरेश भारद्वाज ने स्पीकर की कुर्सी पर बैठकर सदन को कल तक के लिए स्थगित करने का फैसला सुनाया था। जिस वक्त सुरेश भारद्वाज यह बोल रहे थे, उस वक्त विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल सदन में आ रहे थे। बुटेल के आते ही सुरेश उनकी सीट से उठे और सदन में अपनी सीट की ओर गए और वहां से सभी बीजेपी सदस्य बाहर चले गए। इसके बाद सीएम ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इस प्रकरण के दोषी को दंडित करने की बात कही थी। आज नियम 130 के तहत नोटबंदी पर चर्चा समाप्त होने के बाद संसदीय कार्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नियम 319 के तहत सदन में प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि सीट पर बिना इजाजत बैठना घोर अपराध है और आज जो घटनाक्रम हुआ, यह किसी के गले नहीं उतर रहा। उनका कहना था कि ऐसा प्रकरण लोकसभा, राज्यसभा और न ही किसी विधानसभा में हुआ होगा। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि आज जो हुआ वह अध्यक्ष और सदन का अपमान है और आज सारी हदें टूटीं हैं। यही नहीं आज सदन में नारेबाजी का स्तर भी निम्न रहा है। बीजेपी सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की है। अग्निहोत्री ने कहा कि आज सदन में राजनीतिक अराजकता का माहौल बना है। इससे सब आहत हैं। बीजेपी सदस्यों ने विधानसभा के मूल्यों का अपमान किया है। अग्निहोत्री ने इस 319 के तहत प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि बीजेपी सदस्य सुरेश भारद्वाज ने बिना इजाजत सीट पर बैठकर घोर अपमान किया है। उन्होंने बिना इजाजत सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सदस्य रणधीर शर्मा ने कल और आज अध्यक्ष के आसन के पास जाकर नारेबाजी की और सीट का अपमान किया। वहीं दूसरे बीजेपी सदस्य डाण् राजीव बिंदल ने भी सीट के पास जाकर नारेबाजी की सीट का अपमान किया। उन्होंने कहा कि इन तीनों सदस्यों ने सदन और सीट की गरिमा के खिलाफ कार्य किया है। सदन की अवमानना और सीट की गरिमा का घोर अपमान करने पर इन्हें सदन की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को सदन ने ध्वनिमत से पारित किया।

[@ छात्राओं ने गलियों में दौड़ाकर बुजुर्ग को पीटा ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement