Bharatpur news : The pilot demanded for compensation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पायलट ने बैंकों की कतार में लोगों की मौत मामले में मांगा मुआवजा

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 7:06 PM (IST)
पायलट ने बैंकों की कतार में लोगों की मौत मामले में मांगा मुआवजा
भरतपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को गलत बताते बैंकों की कतार में खड़े लोगों की मौत पर सरकार से उनके परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। गुरुवार को जयपुर से धौलपुर जाते समय जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा कि केन्द्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला बिना तैयारी के लिया, जिसका नतीजा है कि देशभर में आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से राजस्थान की बैंकों को आरबीआई द्वारा अब तक उपलब्ध कराई गई नकदी का ब्यौरा देने की मांग भी की। भरतपुर में कुछ देर रुकने के बाद पायलट आगरा होते हुए धौलपुर निकल गए। खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement