Bharatpur: Farmer died due to bullet shrapnel, postmortem report revealed the secret-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर : गोली के छर्रे से हुई किसान की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज़

khaskhabar.com: सोमवार, 23 दिसम्बर 2024 5:43 PM (IST)
भरतपुर : गोली के छर्रे से हुई किसान की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज़
भरतपुर। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। खेत में क्यारी बनाते समय हुए धमाके के बाद घायल किसान की मौत जयपुर में इलाज के दौरान हो गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको हैरत में डाल दिया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि किसान की मौत धमाके से नहीं, बल्कि गोली के छर्रे लगने से हुई है। मृतक किसान के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए पुलिस में नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने पास की बस्ती के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही आरबीएम अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का भी आरोप लगाया गया है। घटना 20 दिसंबर को भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के गांव बगदारी में हुई। मृतक किसान मुंशी खेत में क्यारी बना रहे थे, तभी एक तेज धमाका हुआ और वह घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें जयपुर रेफर किया गया, जहां 22 दिसंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि किसान के दाहिने हिस्से में गोली के छर्रे लगे थे, जो उनकी मौत का कारण बने। इस खुलासे के बाद मामला और पेचीदा हो गया है।
सेवर थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन वहां धमाके या गोलीबारी से संबंधित कोई ठोस सबूत नहीं मिले। एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर जांच की गई। पुलिस ने मृतक किसान के इस्तेमाल किए गए फावड़े, लाठी, जूते, कपड़े और पाइप को जांच के लिए कब्जे में लिया है।
मृतक किसान के परिजन और ग्रामीण इस घटना से सदमे में हैं। अब पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। यह देखना अहम होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी कब तक सुलझा पाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement