Bharatpur: District level chess, table tennis and bocce ball competitions organized for specially abled children-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर : विशेष योग्यजन बच्चों के लिए जिला स्तरीय शतरंज, टेबल टेनिस और बॉसी बॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन

khaskhabar.com: शनिवार, 06 सितम्बर 2025 4:26 PM (IST)
भरतपुर : विशेष योग्यजन बच्चों के लिए जिला स्तरीय शतरंज, टेबल टेनिस और बॉसी बॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन
भरतपुर। समाज में विशेष योग्यजन बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और विधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भरतपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला भरतपुर एवं डीग में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विशेष योग्यजन बच्चों के लिए जिला स्तरीय, संभाग स्तरीय और राज्य स्तरीय स्तर पर मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। जिला भरतपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ केशव कौशिक, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रयास हमेशा यह रहता है कि समाज के प्रत्येक वर्ग एवं व्यक्ति को न्याय का अवसर मिले और कोई भी व्यक्ति विधिक सहायता से वंचित न रहे। इसी भावना के तहत विशेष योग्यजन बच्चों के लिए ये प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। भरतपुर जिले में जिला स्तरीय बॉसी बॉल, शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन एडीआर भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर और होली मदर स्कूल, भरतपुर में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में भरतपुर मुख्यालय, रूपवास, सेवर, बयाना, वैर और नदबई के कुल 43 विशेष योग्य बच्चों ने भाग लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य समाज में विधिक जागरूकता पैदा करना और विशेष योग्य बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement