Bhamashah Samman program organized in Mahila Shikshan Vihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला शिक्षण विहार में आयोजित हुआ भामाशाह सम्मान कार्यक्रम

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 जनवरी 2025 9:43 PM (IST)
महिला शिक्षण विहार में आयोजित हुआ भामाशाह सम्मान कार्यक्रम
झालावाड़। महिला शिक्षण विहार में मंगलवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में भामाशाह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में जिला कलक्टर ने महिला शिक्षण विहार में अध्ययनरत छात्राओं के लिए आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराने के लिए आईडीबीआई बैंक के प्रतिनिधियों का धन्यवाद देते हुए माला पहनाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षण विहार में पढ़ने वाली छात्राएं बहुत ही प्रतिभाशाली हैं। ये छात्राएं आगे चलकर परिवार, समाज एवं जिले का नाम अवश्य रोशन करेंगी। उन्होंने बताया कि आईडीबीआई बैंक द्वारा महिला शिक्षण विहार में 2 अलमारी, 1 कम्प्यूटर सेट विद प्रिन्टर, 37 टेबल व स्टूल, 5 पंखे व 5 बोर्ड प्रदान किए गए हैं। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा भी 25 गद्दे दिए गए हैं। इस दौरान भामाशाहों और स्टाफ को प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किए गए।
इस दौरान जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हेमराज पारेता, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक सत्येन्द्रपाल शर्मा, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी झालरापाटन प्रकाश चन्द सोनी, महिला शिक्षण विहार प्रभारी राकेश बैरवा, आईडीबीआई बैंक से मैनेजर राजेश महावर, दीपक लखोटिया, कनक कुमारी सहित शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement