Bhamashah camp by surprise check of collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर ने किया भामाशाह शिविर का औचक निरीक्षण

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 7:09 PM (IST)
कलेक्टर ने किया भामाशाह शिविर का औचक निरीक्षण
बीकानेर। जिला कलेक्टर वेदप्रकाश ने सोमवार को बीकानेर पंचायत समिति परिसर में आयोजित भामाशाह सुविधा शिविर का औचक निरीक्षण किया। भामाशाह नामांकन, सीडिंग, श्रमिक पंजीयन सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। विकास अधिकारी कक्ष में बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा पंचायत समिति की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र के सभी ग्राम सेवक आधार सीडिंग एवं लाभार्थी के बैंक खाते से आधार नंबर के लिंकेज का 30 सितम्बर तक पूर्ण करें। संबंधित बैंकों से भी समन्वय रखा जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय फेज के कार्यों की प्रगति के बारे में भी जाना। साथ ही प्रथम फेज में जल सरंचनाओं के पास हुए पौधारोपण का भौतिक सत्यापन इसी माह के अंत तक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत वाटरशेड क्षेत्र में स्वीकृत कार्यों को भी एमजेएसए में लिया जाए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement