Betting on cricket match, 4 bookies arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते 4 सटोरिये गिरफ्तार, 13180 रु. जब्त

khaskhabar.com: सोमवार, 21 मई 2018 10:59 AM (IST)
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते 4 सटोरिये गिरफ्तार, 13180 रु. जब्त
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सातलेरा गांव की रोही में एक खेत के अंदर बने कृषि फार्म में आईपीएल के चल रहे मैच में सट्टा करते पुलिस ने चार सटोरियाें को गिरफ्तार किया है। एसएचओ विष्णु दत्त बिश्नोई ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सातलेरा गांव की रोही में विनोद कुमार डागा के खेत में बने फार्म हाउस पर दिल्ली डेयर डेविल्स एवं मुंबई इंडियंस के बीच चल रहे मैच पर सट्‌टा किया जा रहा है। इस पर डागा के खेत दबिश तो वहां पर एक फार्म हाउस बना हुआ था। फार्म हाउस के अंदर श्रीडूंगरगढ़ निवासी शंकर लाल पेड़ीवाल, आनंद डागा, मनोज लखोटिया व कैलाश पेड़ीवाल सट्‌टा लिख रहे थे। इस पर चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 13 हजार 810 रुपए नकद, 13 मोबाइल, एक एलईडी, केलकुलेटर, सेटअप बॉक्स के साथ ही सट्‌टे का हिसाब लिखा लेपटॉप बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement