हमीरपुर। उपायुक्त मदन चौहान ने 108 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा को स्वच्छ भारत अभियान के तहत जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत बड़सर 108 एम्बुलैंस के स्टाफ को सम्मानित किया । उपायुक्त ने कहा कि 108 एम्बुलैंस के कार्य एवं उनकी बेहतर सेवाओं के लिए कर्मचारियों की प्रसंशा की और भविष्य में ओर बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सम्मानित कर प्रोत्साहित किया ।
उन्होंने बताया कि 108 संस्था 24 घण्टे लोगों को सेवाएं प्रदान कर रही है। जीवीके 108 राष्ट्रीय एम्बुलैंस के संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि 108 संस्था द्वारा स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम प्रदेश में एक अभियान के तौर पर शुरू किया गया है जिसके तहत बड़सर अस्पताल एम्बुलैंस 108 को चयनित किया गया था। उन्होंने बताया कि बड़सर अस्पताल एम्बुलैंस 108 हरेक पैरामीटर में अच्छी पाई गई। शर्मा ने बताया कि तकनीशियन अजय कुमारए संदीप पंकज और एम्बुलैंस पायलट पंकज ठाकुर और प्रदीप ठाकुर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया । इस मौके पर स्टेट स्टाफ अशोक दासए रमेश चन्देल और विशाल गौतम उपस्थित रहे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह