Advertisement
निर्वाचन से संबंधित कार्यों का बेहतर संपादन करें : गुप्ता

उन्होंने प्रभारी अधिकारियों से कहा कि अनुभागों में कार्य करने के लिए प्रतिनियुक्त किए जाने वाले कर्मचारियों की सूची एम्प्लाई आईडी सहित जिला निर्वाचन कार्यालय को भिजवाएं ताकि समय रहते इनके आदेश जारी किए जा सकें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित आगामी गतिविधियों एवं कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अपने-अपने अनुभाग के बेहतर संचालन के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर जिला कलक्टर-प्रथम) जयनारायण मीना ने प्रकोष्ठों से संबंधित कार्यकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और करणीय कार्यों के बारे में प्रकोष्ठ के स्तर पर सभी प्रकार की जरूरी कार्यवाही में जुटने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा,जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त देवेन्द्र कुमार,नगर निगम आयुक्त उत्सव कौशल एवं अतुल प्रकाश सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


