Advertisement
बंगाल भाजपा ने प्रदर्शन के लिए राजभवन के पास जगह देने के पुलिस के 'प्रस्ताव' को किया खारिज

अधिकारी ने कहा, ''आयुक्त कार्यालय से कोई जवाब नहीं मिलने पर मैंने 16 जून को इस संबंध में दोबारा एक रिमाइंडर भेजा। 18 जून को मुझे संयुक्त पुलिस आयुक्त से कुछ अस्पष्ट प्रशासनिक कारणों से स्थान में बदलाव के साथ धरना आयोजित करने का 'सशर्त प्रस्ताव' मिला।"
उन्होंने आयुक्त कार्यालय से मिले 'सशर्त प्रस्ताव' को मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है।
उन्होंने कहा, "हमारे देश में दो समूहों के लोगों के लिए दो अलग-अलग नियम नहीं हो सकते। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को पहले इसी स्थान पर धरना आयोजित करने की अनुमति दी गई है।''
अधिकारी ने कहा कि इस मामले में उचित कानूनी रुख अपनाया जाएगा।
नेता ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता संजय बेरा (42) की हिरासत में मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग भी उठाई है।
विपक्ष के नेता ने कहा, ''पुलिस ने 4 जून को राजनीतिक झगड़े के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में उन्हें मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। गत 11 जून को उन्हें न्यायिक हिरासत में वापस भेज दिया गया। उन्हें फिर से अस्पताल भेजा गया और मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि गिरने से उनके सिर में चोट लग गई थी।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


