Advertisement
फ्लैगशिप योजनाओं में पात्र लोगोें को स्वप्रेरित होकर लाभान्वित करें-आलोक

जिला प्रभारी सचिव ने विद्युत निगम को फीडर सुधार कार्यक्रम के बाद छीजत में कमी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कृषि कनेक्शनों को भी आधार से लिंक कराने का कार्य शुरू करें। ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा मापदंडों की जांच कर होने वाली आकस्मिक घटनों को रोकने के लिए भी कार्य योजना तैयार करें। शहरी क्षेत्र में सभी राजकीय आवासों, कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।
जलदाय विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने बोराबास-मंडाना पेयजल परियोजना, रानपुर-लखावा पेयजल परियोजना को समय पर पूरा कराने, यूआईटी की आवासीय योजनाओं में पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नये पेयजल कनेक्शनों में भी आधार से लिंकेज कराना अनिवार्य किया जाए। ग्रामीण विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि गांवों को खुले से शौचमुक्त कराने हेतु जिले की शेष 33 पंचायतों में शीघ्रता से कार्य पूरा करें।
कलक्टर रोहित गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सरकार की मंशा के अनुरूप कार्यो को गति प्रदान कर जिले के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने आमजन की समस्याओं के निराकरण एवं पात्रता अनुसार लाभान्वित किये जाने हेतु स्वप्रेरित होकर कार्य करते हुए एक-दुसरे विभाग का सहयोग करते हुए कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम डॉ. विक्रम जिंदल, सीईओ जिला परिषद आरडी मीणा, सचिव यूआईटी आनन्दीलाल वैष्णव, अतिरिक्त कलक्टर शहर बीएल मीणा, अधीक्षण अभियंता सानिवि डीएल आर्य, जलदाय हेमंत कुमार, विद्युत जसराम मीणा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


