Advertisement
बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव की हालत नाजुक; बेटे डॉ. मोहित यादव ने निधन की खबरों का किया खंडन

विधायक के पुत्र डॉ. मोहित यादव ने अपने सोशल मीडिया (फेसबुक) पेज पर पोस्ट साझा कर स्पष्ट किया कि उनके निधन की खबरें पूरी तरह झूठी और निराधार हैं। उन्होंने आमजन और समर्थकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा- स्थिति गंभीर, चल रहा उपचारः
महात्मा गांधी अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, विधायक डॉ. जसवंत यादव लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है और मेडिकल बुलेटिन के अनुसार डॉक्टर उनकी जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
4 बार विधायक और 1 बार सांसद रहे हैं डॉ. यादवः
उल्लेखनीय है कि डॉ. जसवंत यादव राजस्थान की राजनीति के वरिष्ठ नेता हैं। वे बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और अलवर लोकसभा सीट से एक बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में भी वे बहरोड़ से भाजपा विधायक के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही समर्थकों और राजनीतिक जगत में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


