Behror : Santosh Devi Charitable Trust distributed warm sweaters and stationery to students.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहरोड़ : संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने छात्राओं को बांटे गरम स्वेटर और स्टेशनरी

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 दिसम्बर 2025 2:33 PM (IST)
बहरोड़ : संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने छात्राओं को बांटे गरम स्वेटर और स्टेशनरी
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम, 2.50 लाख की सामग्री वितरित बहरोड़। बहरोड़ स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छात्राओं के लिए सेवा कार्य किया गया। ट्रस्ट की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को गरम स्वेटर एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। वितरित सामग्री का कुल मूल्य लगभग 2.50 लाख रुपये रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शानू यादव रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य रमेश मेहता ने की। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का साफा, स्मृति चिह्न, शाल एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया।
अनेक जनप्रतिनिधि और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग रहे उपस्थितइस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम यादव, अशोक यादव पूर्व सरपंच गुती, राधेश्याम पूर्व प्रधानाचार्य, महिपाल यादव (UCCO बहरोड़), महेंद्र शर्मा (एसएमसी अध्यक्ष), कुलदीप यादव (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष), ऋषि शर्मा, अनिल यादव (प्रधानाचार्य), सुनीता यादव (प्रधानाचार्य), विकास समिति सदस्य एवं अभिभावक गण मौजूद रहे।
नारी सशक्तिकरण पर दिया संदेशमुख्य अतिथि डॉ. शानू यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा में आगे बढ़ने और नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को निरंतर प्रयास करते हुए अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने जताया आभारकार्यक्रम का मंच संचालन उप प्रधानाचार्य मीना कुमारी यादव ने किया। संस्था प्रधान रमेश मेहता ने सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रकट करते हुए ट्रस्ट से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की आशा जताई।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य—सुनीता यादव, मंजू शर्मा, पंकज पुनिया, पूनम यादव, अमन यादव, जसवंत सिंह, विकास कुमार, हिमांशु यादव, अशोक कुमार यादव, कृष्णा बाई, निशा कवर सहित अन्य शिक्षक–कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement