Before release, film Padmavat should be shown on screen in the court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिलीज से पहले फिल्म 'पद्मावत' को कोर्ट में आॅन स्क्रीन दिखाया जाए

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 5:37 PM (IST)
रिलीज से पहले फिल्म 'पद्मावत' को कोर्ट में आॅन स्क्रीन दिखाया जाए
जयपुर। फिल्म 'पद्मावत' को लेकर मचा बवाल अभी तक थमा नहीं है। इसी बीच फिल्म के मामले को लेकर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि रिलीज से पहले फिल्म पद्मावत को कोर्ट में आॅन स्क्रीन दिखाया जाए। कोर्ट ने यह आदेश फिल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली, अभिनेता रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के खिलाफ नागौर के डीडवाना में दर्ज हुई एफआइआर को रद्द करने की याचिका पर दिया। भंसाली की ओर से यह याचिका लगाई गई थी। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में अधिवक्ता निशांत बोडा ने पक्ष रखा कि यह सिर्फ एक फिल्म है। ऐसे में दर्ज हुई एफआईआर को रदद कर दिया जाए। इस पर कोर्ट ने कहा कि रिलीज से पहले फिल्म को कोर्ट में प्रदर्शित किया जाए। उसके बाद तय किया जाएगा कि क्या करना है।
उधर, सरकार की ओर जेपी भारद्वाज ने पैरवी की। उन्होंने पैरवी करते हुए कहा कि फिल्म विवादों में है और एफआईआर निरस्त नहीं की जाए। फिलहाल मामले की अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement