Advertisement
पीएम मोदी के गुजरात दौरे से पहले वडोदरा-नवसारी में ‘स्वच्छता से स्वागत’ कैंपेन, 250 गांवों में चली सफाई मुहिम

इस दौरान लगभग 1,835 मीट्रिक टन ठोस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान भी किया गया है।
प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण के संदेश ‘एक पेड़ मां के नाम’ के साथ सफाई के साथ-साथ जिले में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण भी किया गया है। सरकारी जमीन, सड़कों के दोनों किनारों, स्कूल-आंगनवाड़ी परिसरों और जल स्रोतों के आसपास पेड़ लगाकर वडोदरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया है।
स्थानीय नेताओं, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों की भागीदारी से सफाई और पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह अभियान एक जन आंदोलन बन गया है। वडोदरा जिला स्वच्छता और हरियाली के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


