before marriage whole family broke up-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटी की शादी से पहले बिखर गया पूरा परिवार, पढ़िए पूरा मामला

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2016 3:25 PM (IST)
बेटी की शादी से पहले बिखर गया पूरा परिवार,
पढ़िए पूरा मामला
कानपुर। बेटी की शादी के लिए बनारस जा रहा परिवार रेल हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में मां तो अस्पताल में भर्ती मिली, लेकिन अपने पिता, भाई, बहन को तलाश के लिए बेटी घटनास्थल में भटकती रही। अपने परिवार के लिए चीखती चिल्लाती युवती को देख पुलिस ने सांत्वना देकर चुप कराया। पुलिसवालों ने रो रही युवती को शांत कराते हुए पूछा तो युवती ने खुद को नाम रुबी बताया। उसने मौजूद पुलिस कर्मियों से कहा कि उसकी एक दिसम्बर को शादी है। शादी समारोह के चलते पिता रामप्रसाद, मां गायत्री देवी बहन अर्चना भाई अभिषेक के साथ वह इन्दौर पटना एक्सप्रेस में बैठकर अपने पृतक गांव बनारस जा रही थी। रात करीब ढाई बजे ट्रेन कानपुर देहात पुखराया पहुंची तो तकनीकी खराबी के कारण 14 डिब्बे पलट गये। इस रेल हादसे में पूरा परिवार बिखर गया। ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement