become a voter application on form Six -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वोटर बनने के लिए फार्म छह पर करें आवेदन

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:37 AM (IST)
वोटर बनने के लिए फार्म छह पर करें आवेदन
झांसी। डीएम अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जो लोग 1 जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। वह लोग वोटर बनने के लिए फार्म छह पर आवेदन करें। इसके लिए आवेदक अपना फार्म संबंधित बीएलओ, तहसील स्तरीय अधिकारी या ब्लाक स्तरीय अधिकारी को दे सकते हैं। या फिर वेबसाइट पर लॉग इन कर वोटर बन सकते हैं। वेबसाइट के जरिए आवेदन करने के लिए आवेदक को सीईओयूपी डॉट एनआईसी डॉट आईए पर क्लिक कर फार्म भर सकते हैंए या फिर एनवीएसपी डॉट आई पर भी डारेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। डीएम ने विकास भवन स्थित सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वोटरों की संख्या बढ़ाने के कई कवायद किये जा रहे है। अतरू वोटर ऑनलाइन फार्म भर सकता है या फिर डायरेक्ट आवेदन भी कर सकता है। इतना ही नहीं वोटरों के लिए ड्राप बाक्स की भी सुविधा इस बार से की गई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement