Advertisement
सभी रोगियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधायें दिया जाना करें सुनिश्चित

विशिष्ट शासन सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. समित शर्मा ने चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सा कार्मिकों को आईडी कार्ड, निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ ही समय पर अस्पताल पहुंचकर सभी रोगियों को स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने की आश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राजकीय चिकित्सकों द्वारा मरीजों को स्वयं के निजी क्लिनिकों पर आने के लिये बाध्य करना बेहद खेदजनक व गंभीर मामला है। उन्होंने इस तरह के मामलों में सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। डाॅ.शर्मा ने खाद्य पदार्थो में मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


