Advertisement
आमजन से हो सद्व्यवहार और शिकायतों का हो निस्तारण - महानिदेशक पुलिस

कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता बरतें
महानिदेशक ने कहा कि आमजन का मित्र बनकर पुलिस बेहतर सहयोग लेने के साथ ही पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों आदि के प्रति संवेदनशीलता से व्यवहार कर उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
साइबर क्राईम की रोकथाम हेतु कार्ययोजना
गर्ग ने अपराधों की रोकथाम के साथ ही अपराधियों की धरपकड़ के लिए तकनीकी का समुचित उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि साइबर क्राईम की रोकथाम व साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



