battlelines drawn in samajwadi party, akhilesh meets MLAs, tells them to remain ready Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा में घमासान:अखिलेश मिले विधायकों से,167 की नई लिस्ट जारी?

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 8:34 PM (IST)
सपा में घमासान:अखिलेश मिले विधायकों से,167 की नई लिस्ट जारी?
इस सियासी महाभारत में बुधवार को जिस तरह से मुलायम सिंह यादव ने 325 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की और तमाम अखिलेश समर्थकों को टिकट नहीं दिया और मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के टिकट काट दिए वह एक नए दंगल की ओर इशारा कर रहा है। यह लिस्ट आने की देर थी भला अखिलेश यादव कहां चुप रहने वाले थे। अखिलेश ने आवास विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुरभि शुक्ला और राजकीय निर्माण निगम के सलाहकार संदीप शुक्ला को बर्खास्त कर दिया। दोनों को ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का बेहद खास माना जाता है। संदीप शुक्ला को सुल्तानपुर सदर से अखिलेश के करीबी अभिषेक वर्मा की जगह टिकट दिया गया है। इस मामले को लेकर अब अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने पहुंचे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें टिकट बंटवारे पर बात होगी। मुलायम बोले,लिस्ट में बदलाव नहीं होगा...

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement