battlelines drawn in samajwadi party, akhilesh meets MLAs, tells them to remain ready -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा में घमासान:अखिलेश मिले विधायकों से,167 की नई लिस्ट जारी?

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 11:29 AM (IST)
सपा में घमासान:अखिलेश मिले विधायकों से,167 की नई लिस्ट जारी?
नई दिल्ली। यूपी चुनाव 2017 के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा बुधवार को जारी उम्मीदवारों की सूची के बाद दल में बगावत के सुर उठते देखे जा रहे हैं। इस लिस्ट में अखिलेश समर्थकों का टिकट कटने और शिवपाल का वर्चस्व रहने के बाद चाचा-भतीजों के बीच फिर से दंगल होता दिख रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को मुलायम से सभी विधायकों की बैठक के बाद अखिलेश ने उन सभी से मुलाकात की। कई विधायकों का कहना है कि सीएम ने उन्हें कहा है कि अपने क्षेत्रों में काम करते रहें। सीएम ने तैयार रहने को कहा है। बताया जा रहा है कि टिकटों को लेकर विधायकों से अखिलेश ने कहा है कि सब चुनाव लडेंगे। समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर मची कलह के बीच लखनऊ में गुरुवार को नया मोड़ उस वक्त आ गया जब नाराज नेताओं और मंत्रियों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बैठक के बाद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की उसके बाद बगावत करते हुए,कहा जा रहा है कि अपनी ओर से 167 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी।
[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement