बस्ती जिले में ताबड़ तोड़ बदमाशों के फायरिंग से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना है।आज बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स चौराहे पर महिंद्रा एजेंसी पर करीब शाम सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने रंगदारी न देने पर जम कर कई राउंड फ़ायरिंग की। जब तक पुलिस वहां पहुँचती तब तक बदमाश फरार हो गये।और दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बस्ती शहर के गांधी नगर चौकी बगल राजपाल एजेंसी में घुस कर रंगदारी मांगी रंगदारी न मिलने से नाराज बदमाशों ने एजेंसी मैनेजर को मारी गोली ।