Banks will remain closed for 3 consecutive days in Rajasthan, Mahavir Jayanti holiday on 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, महावीर जयंती की छुट्टी 3 को

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मार्च 2023 4:44 PM (IST)
राजस्थान में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, महावीर जयंती की छुट्टी 3 को
जयपुर। राजस्थान में बैंकिंग कार्य लगातार 3 दिन बंद रहेगा। क्योंकि शनिवार 1 अप्रैल को जहां वार्षिक खाताबंदी के कारण लेन-देन नहीं होगा। वहीं रविवार 2 अप्रैल को अवकाश और सोमवार को 3 अप्रैल को महावीर जयंती की छुट्टी घोषित कर दी गई है। इससे पहले महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश 4 अप्रैल को घोषित किया गया था। अब राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति में लिए गए फैसले के मुताबिक जैन समाज की मांग पर सोमवार 3 अप्रैल को बैंकों में अवकाश रहेगा। जबकि मंगलवार को वर्किंग डे रहेगा। इस तरह बैंक कर्मियों को लगातार 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement