सिरोही। देश भर में एक हजार व पांच सौ के नोट बंद होने की वजह से नए नोट पाने की जुगाड में अज्ञात चोरों ने जिले के शिवगंज में एस बी बी जे कृषि विस्तार शाखा बैंक की दिवार तोड बडा छेद कर बैंक के अन्दर प्रवेश कर दिया। हालाकि चोर पैसों के लोकर तक तो नहीं पहुंच पाये लेकिन बैंक के कम्प्युटर तोडने के साथ ही सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। घटना की सूचना जब बैंक के चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी ने बैंक के ताले खोले तो काउण्टर से कम्प्युटर चेट गायब होने के साथ ही सामान बिखरा मिला बाहर आकर साईड में देखा तो बैंक की दिवार तोडी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅची और बैंक कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। बैंके में कम्प्युटर चेट तोडे जाने से कामकाज प्रभावित रहा और बैंक आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पडा।
यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि