बाड़मेर। बायतु उपखंड के कानोड़ कस्बे में स्थित को-ऑपरेटिव सोसायटी के व्यवस्थापक की ओर से किसानों को पुराने 500 व 1000 हजार के नोट बांटे जाने से बवाल मच गया। लोगों ने विरोध करते हुए आरोप लगाया कि व्यवस्थापक ने पुराने नोटों से लोगों के नरेगा व अन्य सरकारी योजनाओं के बकाया भुगतान किया है। इससे कानोड़ गांव के लोगों का गुस्सा फूट गया और विरोध प्रदर्शन करने लग गए। गांव के किसानों में व्यवस्थापक की कार्यप्रणाली से भारी रोष व्याप्त है। बता दें कि शनिवार सुबह से किसानों का भारी जमावड़ा कानोड कस्बे में स्थित को-ऑपरेटिव सोसायटी बैंक के बाहर जमावड़ा लग गया। इसको देखते हुए प्रशासन ने कस्बे में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। बायतु उपखंड अधिकारी हेतराम चौहान व तहसीलदार सहित थाना अधिकारी गुमानाराम चौधरी मौके पर मौजूद हैं।