Bamnavas open defecation free-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बामनवास खुले में शौच मुक्त

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2017 7:55 PM (IST)
बामनवास खुले में शौच मुक्त
सवाई माधोपुर। बामनवास पंचायत समिति की 36 ग्राम पंचायतें शतप्रतिशत ओडीएफ हो चुकी है। बेस लाइन सर्वे 2012 के आधार पर 35 हजार 384 शौचालय निर्माण करके बामनवास पंचायत समिति जिले की पहली खुले में शौच मुक्त पंचायत समिति बनी है। बुधवार को बामनवास पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने इस कार्य से जुड़े अधिकारियों, कार्मिकों और विशेष रूप से विकास अधिकारी घनष्याम मीना के कार्य की प्रशंसा करते हुए पंचायत समिति को खुले में शौच मुक्त करने के लिए बधाई दी। जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने बताया कि ब्लॉक की सभी 36 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण का शतप्रतिषत कार्य पूरा हो चुका है।
विकास अधिकारी बामनवास घनश्याम मीना ने बताया कि शौचालय निर्माण की राषि का भुगतान करने के मामले में भी बामनवास पंचायत समिति सबसे आगे है। अब तक पंचायत समिति के 33 हजार 752 लाभार्थियों को शौचालय का भुगतान किया जा चुका है। बामनवास पंचायत समिति के मात्र 1952 लाभार्थी ऐसे है, जिन्हें शौचालय निर्माण का भुगतान किया जाना है। इसी प्रकार फोटों अपलोडिंग (जियो टेगिंग) का भी 55 प्रतिषत कार्य पूर्ण कर बामनवास पंचायत समिति जिले में प्रथम स्थान पर है।

पंचायत समिति में आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर ने विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री स्वच्छ ग्राम योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर जिला परिषद में भेजने के निर्देष दिए। गौरतलब है कि इस योजना में बामनवास की 12 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसके तहत प्रत्येक 150 घरों पर एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जायेगी। गांव से कचरा इकट्ठा करने का कार्य एवं इसके लिए आवष्यक उपकरण की व्यवस्था ग्राम पंचायते अपने मदों में से करेंगी जबकि श्रमिकों का भुगतान मनरेगा से किया जायेगा। इस दौरान कलेक्टर ने पंचायत समिति में जनसुनवाई भी की एवं संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देष दिए। इस दौरान बामनवास विधायक कुंजीलाल मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आषीष गुप्ता, एसडीएम रामकिषोर मीना सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्राम पंचायतों के ग्राम सेवक, एलडीसी एवं डीआरजी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री आवासों का किया निरीक्षण :- जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने डाबर ग्राम पंचायत में सक्का की ढ़ाणी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य पर संतुष्टि जताते हुए आवासों को पूर्ण करवा लाभार्थियों को यथाषीघ्र तीसरी किष्त का भुगतान करवाने के निर्देष विकास अधिकारी को दिए।

गंगापुर में ली बैठक :- जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने बुधवार को गंगापुर पंचायत समिति में आयोजित ग्राम सेवकों, डीआरजी तथा नोडल अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों को समय पर ओडीएफ पंचायत बनाने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि जो 18 ग्राम पंचायतें 90 प्रतिषत से ज्यादा शौचालय निर्माण कर चुकी है, वे 31 जुलाई तक 80 से 90 प्रतिषत शौचालय निर्माण का लक्ष्य हासिल करने वाली 15 ग्राम पंचायतें 31 अगस्त तक तथा 80 प्रतिषत से कम शौचालय निर्माण का लक्ष्य हासिल करने वाली 5 ग्राम पंचायतें 30 सितंबर तक ओडीएफ हो जानी चाहिए। जो ग्राम पंचायतें निर्धारित तिथि तक लक्ष्य हासिल नही कर पायेंगी उनके कार्मिकों को चार्जषीट दी जायेगी। इस दौरान सीईओं जिला परिषद आषीष गुप्ता, एक्सईएन जिला परिषद प्यारेलाल मीना सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement