Baba Sahibs family sprung politics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबा साहब का परिवार भी चुनावी राजनीति में कूदा

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 10:59 PM (IST)
बाबा साहब का परिवार भी चुनावी राजनीति में कूदा
जालंधर। पंजाब चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा तेयारिया की जा रही रही है ,पंजाब में नए -नए चुनावी फ्रंट बनाये जा रहे है। इस कड़ी में भारत के सविधान के निर्माता डॉक्टर भीम राव आंबेडकर का परिवार भी कूद पड़ा है। आज जालंधर में डॉक्टर भीम राव आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने कहा की पंजाब में आंबेडकरवादी सोच के लोगो द्वारा पंजाब में चुनाव लड़ा जायेगा। इस बारे में पंजाब के विभिन डेरो से बात चल रही है । उनके जबाब के बाद पंजाब में इस बारे में घोषणा की जाएगी। प्रकाश आंबेडकर ने कहा की डॉक्टर भीम राव आंबेडकर ने पहले ही इस कहा था की नेचुरल रिवर के पानी के मसले को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जानी चाहिए न की स्टेट लेवल की। बाबा साहिब की बात आज सच हो गयी है। सभी राज्य पानी के मामले पर केवल राजनीति कर रहे है। प्रकाश आंबेडकर ने कहा की नदियों का पानी का केवल 15% हिस्सा ही सभी राज्य इस्तेमाल करते है ,और 85% पानी वेस्ट होता हो। सभी राज्यों को इंटरलिंकिंक की जरुरत है जहां पानी ज्यादा है वहां से पानी दुसरे राज्यों को दिया जाना चाहिए। पंजाब ,हरियाणा ,राजस्थान इस मसले को आपस में मिल कर हल सकते है। नोटबंदी के मसले पर प्रकाश आंबेडकर ने कहा की देश में ३०% लोग ऐसे है जिनके पास बैंक में अकाउंट ही नहीं है ,और इस मामले में आने वाले दिनों में देश में विस्फोटक स्थिति हो सकती है। यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement