B-Tech, B-Pharmacy exams will start from December 8-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

8 दिसंबर से शुरू होंगी बी-टेक, बी-फार्मेसी की परीक्षाएं

khaskhabar.com: बुधवार, 06 दिसम्बर 2023 8:21 PM (IST)
8 दिसंबर से शुरू होंगी बी-टेक, बी-फार्मेसी की परीक्षाएं
हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर की बी-टेक, बी-फार्मेसी, एमबीए, एम-टेक, एम-फार्मेसी सहित सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की नियमित व री-अपीयर की परीक्षाएं 8 दिसंबर से शुरू होगी। यूनिवर्सिटी ने परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंटस के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। बी-टेक, बी-फार्मेसी सहित अन्य यूजी कक्षाओं की परीक्षाएं 8 दिसंबर और पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होगी। पीजी कक्षा के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर की परीक्षाएं 29 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी, जबकि यूजी की परीक्षाएं 11 जनवरी तक चलेगी। यूनिवर्सिटी व संबंधित शिक्षण संस्थानों में यूजी के 20,318 और पीजी के 1785 स्टूडेंटस ने नियमित व री-अपीयर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरें हैं। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि यूजी और पीजी की परीक्षा से संबंधित सभी तैयारी पूरी हो गई है। सभी स्टूडेंटस यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने प्रदेश में सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में कुल 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement