azam khan son abdulla khan join politics Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:05 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आजम के बेटे लॉन्च,दलबदल का माहौल

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 08:42 AM (IST)
आजम के बेटे लॉन्च,दलबदल का माहौल
राजनीति गलियारे में चर्चा है कि आजम बेटे अब्दुल्ला को रामपुर की स्वार सीट से चुनाव लड़वाना चाहते हैं। अब्दुल्ला समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली की अगुवाई कर चुके हैं। बेटे को लॉन्च करने के मौके पर रैली के मंच पर आजम का नाम दिल्ली के कोठा किंग आफाक से जुड़ा। एक फोटो में आजम आफाक के साथ दिखे हैं। इस पर सवाल उठे तो आजम खान आपा खो बैठे। मीडिया को खूब सुनाया और सुनाते-सुनाते ऐसे ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने लगे जिसे बिना बीप किए आपको सुना नहीं सकते। वो भी तब जबकि मंच पर उनका बेटा भी मौजूद था। बहरहाल आजम खान ने इरादे साफ कर दिए हैं कि वो बेटे को समाजवादी पार्टी में ही लॉन्च करने जा रहे हैं। ऐसे समय आजम ने ये एलान किया है जब समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। समाजवादी पार्टी की तुलना डूबते जहाज से कर चुके हैं। अब उसी डूबते जहाज पर आजम खान का पूरा परिवार सवार है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement