azam khan son abdulla khan join politics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आजम के बेटे लॉन्च,दलबदल का माहौल

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 08:42 AM (IST)
आजम के बेटे लॉन्च,दलबदल का माहौल
रामपुर। उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले ही दलबदल का माहौल हो रहा है। परिवार को भी राजनीति में लॉन्च करने की शुरूआत हो गई है। यूपी के मंत्री आजम खान ने अपने बेटे अब्दुल्ला खान को राजनीति में लॉन्च करने का एलान कर दिया। यूपी के लोगों ने अब तक मुलायम सिंह यादव के परिवार को राज करते देखा है। अब आजम खान ने भी अपना परिवार यूपी में लॉन्च कर दिया है। अब्दुल्ला आजम खान के छोटे बेटे हैं। एमटेक की पढ़ाई कर चुके हैं लेकिन पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति में उतरने का फैसला किया। आजम खान की पत्नी डॉ. तरजीन फातिमा भी समाजवादी पार्टी में हैं और इस समय समाजवादी पार्टी की टिकट पर राज्यसभा की सांसद हैं। आजम खान खुद समाजवादी पार्टी के टिकट पर 8वीं बार विधायक बने हैं। अभी अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement