Advertisement
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम), एबीडीएम से जोड़े जाएंगे निजी डायग्नोस्टिक और पैथोलॉजी सेंटर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक विक्रम पगारिया ने कार्यशाला में आए हुए डायग्नोस्टिक लैब एवं पैथोलॉजी लैब के प्रतिनिधियों को विभिन्न रजिस्ट्री जैसे आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा), हेल्थकेयर फैसिलिटी रजिस्ट्री, हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री तथा योजना के अंतर्गत डिजिटल हेल्थ इंसेंटिव स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
पगरिया ने बताया कि आभा आई-डी बनाने से मरीज बार-बार एक ही जांच करवाने की असुविधा से बचेंगे और सुदृढ़ मेडिकल हिस्ट्री से गुणवत्तापूर्ण इलाज भी प्राप्त कर सकेंगे। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी निजी और सरकारी डायग्नोस्टिक लैब को एबीडीएम कम्प्लायंट लैब मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे मरीज कहीं भी इलाज कराए, लेकिन उसकी मेडिकल हिस्ट्री उसके आभा अकाउंट पर मिल जाएगी।
कार्यशाला में आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश शर्मा, पीडब्ल्यूसी के डॉ. राना मेहता सहित अन्य विषय विशेषज्ञों ने भी विचार व्यक्त किए। एसीपी आईटी विष्णुकांत जलेंध्रा ने स्वागत उद्बोधन एवं आभा आई डी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


