Ayurvedic medical camp was closing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का हुआ समापन

khaskhabar.com: रविवार, 15 जनवरी 2017 4:53 PM (IST)
आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का हुआ समापन
करौली । क्षेत्रीय सांसद मनोज राजौरिया ने कहा आयुर्वेद विभाग द्वारा गरीब व पीडि़त रोगियों की सेवा में आयोजित शिविर सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश भर में ऐसे शिविर लगाये जा रहे है। आयुर्वेद विभाग द्वारा सूरौठ में चल रहे निशुल्क अंतरंग चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। जिसमें क्षेत्रीय सांसद मनोज राजोरिया मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर जिला कलेक्टर मनोज शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। शिविर में 17 हजार रोगियों ने उपचार कराया। छ: जनवरी से आयोजित निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर मे 75 रोगियों का शल्य चिकित्सा द्वारा आँपरेशन करने के बाद औषधीया चालू कर दी गई है ।13962 व्याधि रोगियों को दवाईया देकर उनका निदान किया जा चुका है ।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement