Advertisement
अयोध्या मेडिकल कॉलेज का अनोखा फरमान, गलती करने पर अपनी कॉपी में लिखो ‘राम राम’

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसमें किसी धर्म की बाध्यता नहीं है, जो छात्र जिस धर्म को मानता है, वह उसी के अनुसार नाम लिख सकता है। कोई ‘राम नाम’ लिखे, कोई ‘राधा नाम,’ या कोई अपने ईश्वर का नाम लिखे, यह उनकी श्रद्धा पर निर्भर है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि शुरुआत में यह कदम उन्होंने कुछ छात्रों को मजाक में सुझाया था, लेकिन बाद में छात्रों ने इसे सकारात्मक रूप से अपनाया। अब तक चार से पांच छात्रों ने ‘राम नाम’ लिखकर अपनी कॉपियां जमा की हैं।
कॉलेज प्रशासन का मानना है कि इस अनोखे प्रयोग से छात्रों में न केवल अनुशासन की भावना बढ़ेगी, बल्कि वे संस्कारों और आत्मसंयम के मूल्य भी सीखेंगे। अयोध्या के इस मेडिकल कॉलेज का यह कदम अब चर्चा का विषय बन गया है, जहां संस्कारों के माध्यम से अनुशासन सिखाने की एक नई पहल की गई है।
उन्होंने कहा कि इससे शुरू करने की योजना नहीं थी, लेकिन बच्चे अच्छा कर रहे हैं, तो इसे आगे भी शुरू किया जाएगा। शिक्षकों को साफ निर्देश दिया गया है कि किसी भी बच्चे को लिखने के लिए बाध्य न करें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


