Awareness program organized in school on Safe Internet Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 8:16 PM (IST)
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर। भारत सरकार के निर्देशानुसार फरवरी माह के द्वितीय मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 11 फरवरी 2025 को शहीद गंगाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढाढणियां साँसण में सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य केसर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि यह दिवस एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जागरूकता अभियान है, जिसे 100 से अधिक देशों में मनाया जाता है। इस वर्ष सुरक्षित इंटरनेट दिवस का विषय “क्या यह सच नहीं हो सकता? ऑनलाइन धोखाधड़ी से स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित रखना” निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ सदस्यों के लिए साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई—
1. ऑनलाइन अजनबियों से संवाद करते समय सतर्कता बरतना एवं निजी जानकारी साझा न करना।
2. अज्ञात ई-मेल, लिंक एवं वेबसाइट्स पर क्लिक करने से बचना।
3. संदिग्ध या आपत्तिजनक ऑनलाइन टिप्पणियों का जवाब न देना एवं इसकी सूचना माता-पिता या शिक्षकों को देना।
4. मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना एवं साइबर सुरक्षा उपायों का पालन करना।
5. बिना अभिभावकों की अनुमति के ऑनलाइन प्राप्त संपर्कों से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए सहमत न होना।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम का संचालन संगीता जोशी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में गोपेश विश्नोई, श्रीकांत विश्नोई, सुरताराम सारण, विक्रम सिंह राठौड़, रमेश चंद मीना, रेखा गर्ग, मधुकंवर सांखला, राजेश कुमार सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement