Awareness on Food Safety Display Board: 25 traders participated in Neemrana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड पर जागरूकता: नीमराना में 25 व्यापारियों ने लिया हिस्सा

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जनवरी 2025 5:38 PM (IST)
फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड पर जागरूकता: नीमराना में 25 व्यापारियों ने लिया हिस्सा
कोटपूतली-बहरोड़। फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अभियान के अंतर्गत नीमराना कस्बे में खाद्य पदार्थ निर्माण, बिक्री, और वितरण से जुड़े व्यापारियों के साथ एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया। यह मीटिंग खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत के निर्देशानुसार आयोजित हुई। मीटिंग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी नेहा शर्मा ने व्यापारियों को फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने और साफ-सफाई के मानकों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि खाद्य सामग्री को ढककर रखना अनिवार्य है, ताकि ग्राहकों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य उत्पाद मिल सकें। इस बैठक में किराना दुकानदारों, मिठाई निर्माताओं और रेस्टोरेंट मालिकों सहित कुल 25 व्यापारी उपस्थित रहे। इसके अलावा, श्री कृष्णा टावर, नीमराना में रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 25 व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और एक व्यापारी को लाइसेंस प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन लाल यादव और हेमंत यादव के साथ MFTL लैब टेक्नीशियन पवन कुमार भी उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य व्यापारियों को जागरूक करना और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना था।
इस तरह के प्रयास खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement