Advertisement
आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज को न्यूयॉर्क में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

इसके लिए हम मुख्यमंत्री के आभारी है जिन्होंने यह सम्मान देकर राज्य के अन्य सरपंचों को विकास के लिए प्रेरित किया।
भंडारी ने बताया कि न्यूयॉर्क में स्थापित राजस्थान एसोसियशन ऑफ़ नार्थ अमेरिका समय-समय पर राजस्थान की प्रतिभाओं का सम्मान करती रहती है।
ये प्रमुख कार्य करवाए सरपंच भारद्वाज ने:
आवां में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग वातानुकूलित व इंटरनेट युक्त लाइब्रेरी,हैरिटेज श्मशान घाट,हैरिटेज पंचायत घर,आकर्षक बैंक्वेट हॉल युक्त मैरिज गार्डन,भीम उद्यान,राजकलेश्वर तीर्थ पर ड्रेसिंग रूम युक्त महिला घाट और हैरिटेज सांस्कृतिक भवन शायद ही देश के किसी गांव में हो।मेधावी छात्रों को प्रति वर्ष अपनी तरफ़ से हवाई यात्रा,बालिका दिवस पर हर वर्ष एक छात्रा को सरपंच बनाने और घर-घर कचरा संग्रहण करने जैसे नवाचार भी अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणादायी हैं।कोरोना काल में भी बेख़ौफ़ होकर दिव्यांश जनसेवा में जुटे रहे।राज्य स्तरीय चयन समिति ने आवां के अभूतपूर्व विकास का आंकलन करके ही राज्य स्तरीय सम्मान के लिए उन्हें चुना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


