अमृतसर । श्री गुरु गोबिंद सिंह
साहिब के 350 साल जन्मशताब्दी समारोह को ले कर पटना साहिब से निकली जागृति
यात्रा बीती रात अमृतसर आयी जहाँ से आज सुबह इस यात्रा को जैकारों की गूँज
के साथ अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया । इस मौके पर एसजीपीसी के
अधिकारियों और साथ ही जत्थेदार अकाल तख़्त साहिब ने इस यात्रा को रवाना किया
। साथ ही पांच प्यारों की हाजरी में आज इस को रवाना किया गया , इस मौके पर
अरदास की गयी । संगत का एक बड़ा जमावड़ा इस यात्रा में देखने को मिला। श्री
अकाल तखत साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह का कहना है की आज सारा जगत इस
दिन को मना रहा है और आज यह यात्रा अमृतसर से रवाना हुई है ।
उन्होंने पंजाब सरकार और बिहार सरकार के साथ केंद्र सरकार की सराहना की साथ
ही सिख संगत को उन्होंने सन्देश दिया की लोग ज्यादा से ज्यादा इस यात्रा
का हिसा बने ।
उनका कहना है कि जिस तरह से गुरु साहिब ने पंथ को एक
जुट किया था आज इस तरह से सिख संगत को एक होने की जरुरत है उन्होंने कहा की
आज गुरु साहिब के दिखाए हुए मार्ग पर चलने की जरुरत है।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज