Auto driver in protest against online system-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आॅनलाइन प्रणाली के विरोध में उतरे आॅटो चालक

khaskhabar.com: रविवार, 14 मई 2017 7:18 PM (IST)
आॅनलाइन प्रणाली के विरोध में उतरे आॅटो चालक
बीकानेर। भारतीय राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट वक्र्स फैडरेशन (इंटक) के बैनर तले संगठन सदस्यों ने रविवार को केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी और मोटर वाहन अधिनियम 2014 सेफ्टी बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। पुराने रथखाना कार्यालय के सामने प्रदर्शन के दौरान सैंकड़ों आॅटो चालकों ने यातायात मंत्री युनूस खान का पुतला फूूंका और जमकर नारेबाजी की। इनका कहना थ्ज्ञा कि बीकानेर परिवहन कार्यालय मंे सारी प्रणाली आॅनलाइन की गई है। लेकिन सिर्फ परिवहन कार्यालय के बाहर बैठे दलाल ही इस आॅनलाइन प्रक्रिया को काम में ले पा रहे हैं। जिससे इसका नाजायज फायदा उनकी ओर से उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां ई मित्र पर आॅनलाइन फाॅर्म के 20 से तीस रुपए लगते हैं, वहीं ये दलाल इसकी फीस दो सौ से तीन सौ रुपए तक ले रहे हैं। आॅटो चालकों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आॅनलाइन के साथ आॅफलाइन आवेदन प्रणाली को फिर से लागू करने की मांग की है। जिससे उन्हें दो सौ से तीन सौ रुपए का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बीकानेर परिवहन कार्यालय प्रणाली की राष्ट्रपति राज्यपाल से जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement